
मुंबई से 8 जुन को देश के अन्य जगहों पर जाने के लिये सैंकड़ो ट्रेनों के लाखों रिज़र्वेशन तो सरकार ने और रेल्वे मंत्रालय ने पैसे लेकर दे दिये,
अब कुर्ला या बांद्रा तक अम्बरनाथ बदलापुर उल्हासनगर कल्याण डोम्बिवली के लोग कैसे जायेंगे…!!!???
लोकल ट्रेन में आम प्रवासी जा नहीं सकता, बेस्ट की बसें जो मुंबई से इस तरफ चल रही है उसमें मात्र 5-6 लोगों को लाते ले जाते है बाकी बसें अम्बरनाथ से मुंबई तक खाली जाती है,
प्राइवेट कार वाले 2 लोगों के ले जाने के 2000 से 4000 मांग रहे है,
घर से स्टेशन तक सामान ले जाने के लिये ऑटो नहीं मिल रहे, स्थानीय स्टेशन से कुर्ला बांद्रा जाना हो तो लोकल ट्रेन बन्द है, सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को ले जाने वाली खाली लोकल ट्रेन में प्रवासियों को चढ़ने नहीं दिया जाता,
अब रेल प्रशासन और महाराष्ट्र सरकार बताए कि, आपने गांव जाने के लिये सैंकड़ों ट्रेनें तो शुरू कर दी, लाखों रिज़र्वेशन के पैसे भी जमा कर लिये परंतु कुर्ला या बांद्रा तक हम अम्बरनाथ बदलापुर उल्हासनगर कल्याण डोम्बिवली के प्रवासी लोग कैसे जायेंगे…!!!??? यात्रियों में चिंता का विषय बना हुआ है

टिप्पणी करे